जालौन-उरई । बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने नगर में संचालित बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा तथा बैंकों पर मिली लाक की गाड़ी को कोतवाली पहुंचा दिया तथा संदिग्धों को चेतावनी के बाद छोड़ा गया।
कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को नगर में संचालित भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद यू पी ग्रामीण बैंक मुख्य शाखा, सेन्ट्रल बैंक आदि का निरीक्षण किया। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी मोटरसाइकिल चालक बैंकों के बाहर बगैर लाक करके मोटरसाइकिल खड़ी करके बैंक चले जाते हैं। इस पर कोतवाल ने नाराजगी व्यक्त की तथा ऐसे मोटरसाइकिल चालकों को कड़ी फटकार लगाई। इतना ही निरीक्षण में बगैर लाक की मिली दो मोटरसाइकिलों को कोतवाली में खड़ा करा दिया। स्टेट बैंक के बाहर सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिलों के कारण लगने वाले जाम की शिकायत आसपास के दुकानदारों ने की। बैंकों के आसपास मिले संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की गई तथा पहचान कार्ड देखकर ही जाने दिया गया।







Leave a comment