कुठौंद-उरई । तेज रफ्तार डंपर ने गुमटी में टक्कर मार दी जिससे उसमें बैठे दुकानदार की जहां मौके पर मौत हो गई वहीं पर डंपर की चपेट में आया एक अन्य व्यक्ति मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा राठौर में गांव का ही अवधेश 35 वर्ष पुत्र हरिराम गुटखा मसाला की रोड के किनारे गुमटी रखे हुए था। जिससे वह अपने परिवार का खर्चा पानी चलाता था आज जब वह दुकान पर बैठा था पास में छोटे लाल पुत्र धनीराम 42 वर्ष से बातें कर रहा था कि तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने गुमटी में टक्कर मार दी जिससे उसमे बैठे अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर से गांव में हड़कंप मच गया घटना की सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी गई लेकिन काफी इंतजार के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची तब गांव वालों ने हंड्रेड डायल को फोन किया जहां पर कुठौंद थाने की हंड्रेड डायल ने मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे औरैया जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कुठौंद पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दुर्घटनाकारी डंफर नंबर यूपी 92 टी 6761 भाजपा मंडल अध्यक्ष कुठौंद अमित नीखरा का बताया गया है। मृतक अवधेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी वह गुमटी रखकर अपने दो बच्चों एवं पत्नी का इसी से भरण पोषण करता था लेकिन अवधेश की मौत ने उसके परिवार को अनाथ कर दिया है। गांव के लोगों ने जिलाधिकारी जालौन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a comment