उरई-उरई । कूलर में आ रहे करंेट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। थाना सिरसा कलार के ग्राम भिटारी निवासी हाल मुकाम पटेल नगर उरई के रविशंकर विश्वकर्मा की 40 वर्षीय पत्नी श्रीमती राजेंद्री आज सुबह 6 बजे करीब जब घर की सफाई कर रही थी तभी अचानक कूलर से छू जाने के कारण उसमें आ रहे करंट की चपेट में आ गई जिससे उनकी मौत हो गई हालांकि घरवाले उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारजन अस्पताल से पुलिस को बिना सूचना दिये गांव भिटारी ले गये जहां उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a comment