उरई। शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के तत्वाधान में 5 जून को आयोजित रोजा अफतार में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव उरई आएंगे।
आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महबूब मंसूरी तथा दीप नारायण त्रिपाठी, बलवान सिंह गुर्जर, संजय यादव प्रदेश सचिव, नफीस सिद्दीकी, लाखन सिंह निरंजन, जैनुल मंसूरी नगर अध्यक्ष जालौन, संजीव, रंजीत परिहार, अनुज श्रीवास्तव, साकेत पूर्व प्रधान, सलीम मंसूरी, यशपाल वर्मा, राहुल सोनी, रविंद्र राठौर, मनोज सोनी, आजाद मंसूरी, बृजभूषण द्विवेदी, अब्दुल सलाम मंसूरी, इरशाद अंसारी, हरेंद्र यादव, अमर यादव, चौधरी अमर सिंह, भूरे कुरैशी, आदि तमाम लोगों ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के तत्वाधान में पांच जून को उरई के राज्यपाल रिसॉर्ट में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव एवं शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चैबे के अलावा तमाम प्रदेशीय नेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि रोजा अफतार में आ रहे शिवपाल सिंह  के  कार्यक्रम को देखते हुए तैयारियां जोरों पर की जा रही है।

Leave a comment