कुठौंद-उरई । कुठौंद थाना परिसर में पीस कमेेटी की बैठक का आयोजन थानाध्यक्ष कुठौंद सुनील कुमार तिवारी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
बैठक में थानाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि रमजान माह में रोजेदारों किसी भी प्रकार परेशानी न हो, इसके लिए विद्युत, पानी तथा सफाई की उत्तम व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहाकि अराजकतत्वों एवं अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या हो तो वह पुलिस को सूचना दे। इस मौके पर एसआई कमल प्रताप सिंह, एसआई राकेश कुमार, एसआई अमर सिंह, एसआई यशवीर सिंह, एसआई के अलावा अजय दीक्षित प्रधान वावली, असर्फीलाल प्रधान कुरौली, आनंद दुबे प्रधान करतलापुर, दिनेश कुमार, जगराम सिंह राठौर आलमपुर प्रधान, पुष्पा देवी प्रधान, संतोश दुबे शंकरपुर प्रधान, डा. सुरेन्द्र सिंह, बालकराम प्रधान बघावली, इस्लाम खा, हाजी मुहम्मद, मंसूर अली, मनीष सिंह यादव शेखपुर प्रधान, राजेश यादव ऐको प्रधान, छोटे खा बीडीसी सदस्या, विनोद राजपूत इटहा सलेमपुर आदि मौजूद रहे।

Leave a comment