उरई। सदर कोतवाली के मोहल्ला रामनगर में एक दस वर्षीय बच्चे ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। जिसे मोहल्लेवासियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों बच्चे की हालत गंभी देखते हुए झांसी रिफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पुराना रामनगर निवासी श्रीराम के पुत्र भोला उम्र दस वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली जिसे गंभीर हालत में मोहल्लेवासियों ने जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया। बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने झांसी रिफर कर दिया।

Leave a comment