उरई। एट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिरथान व बड़ागांव के बीच नरछा मंदिर के पास एक पिकअप व बाइक में टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप् से घायल हो गये। जिन्हें राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस 108 द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए झांसी रिफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक नंबर यूपी 93 बीबी 7761 डीलक्स सुनहरा रंग पर सवार दो युवक झांसी की ओर से उरई की तरफ आ रहे थे तभी दोपहर 12 बजे के दौरान एट थाना क्षेत्र के ग्राम गिरथान के निकट नरछा मंदिर के पास उरई की ओर आ रही सफेद रंग की पिकअप नंबर यूपी 77 टी 8825 से जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने मौके पर पिकअप उसके चालक को पकड़ लिया तथा घायलों को एम्बुलेंस 108 द्वारा जिला अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना कर क्षतिग्रस्त बाइक व पिकअप चालक सहित सौप दिया। घायलों की पहचान आशीष पुत्र रामेश्वर दयाल यादव 30 वर्ष व नीलू पुत्र राकेश यादव 30 वर्ष निवासी मोमौरा थाना जैरो जिला टीकमगढ के रूप में हुई। घायलों को जिला अस्पताल उरई से झांसी रिफर कर दिया गया।





Leave a comment