उरई। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर बेदिका के पीछे एक बच्चे की छत से गिरकर मौत हो गई। परिजनों द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रथम झा पुत्र विवेक झा आठ वर्ष शनिवार की शाम पांच बजे के दौरान मकान की दूसरी मंजिल छत पर अपने साथी बच्चों के साथ गेद खेल रहा था वहीं परिजन भी छत पर थे अचानक गेद नीचे चली गई तो बच्चे ने अपने पापा विवेक झा को बताया तो विवेक झा गेंद उठाने नीचे चले गये तभी प्रथम झा गेंद के लिये रैलिंग से नीचे झांकने लगा अचानक शारीरिक संतुलन बिगड़ने से नीचे जा गिरा। बच्चे को अपने सामने बुरी तरह घायलवस्था में देख मौके पर खडे़ पिता विवेक झा के होश उड़ गये। आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे के परिजन दहाड़े मारकर रोने गले। बच्चा प्रथम झा अपने पिता का इकलौता पुत्र था जिसे अपने गांव बगरौली मोंठ जिला झांसी से उसके पिता दो दिन पहले एडमिशन कराने ले आये थे लेकिन उसकी स्कूल में प्रवेश के पहले ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a comment