
कालपी-उरई । डेढ़ दर्जन गायों की मौत हो जाने के चार दिनों के बीतने के बाद हिंदूवादी संगठनों की नींद खुली है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी सतीश चंद्र को ज्ञापन सौंपकर जांच कराने की मांग की है।
मंगलवार की दोपहर को हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष नीलांश शुक्ला राहुल द्विवेदी, दीपू द्विवेदी आदि कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि 18 मई को डेढ़ दर्जन गायों की संदिग्ध मौत गल्ला मंडी कालपी में हो गई थी। मंडी सचिव ने जिम्मेदार प्रशासनिक अफसरों तथा हिंदूवादी संगठनों के लोगों को इस मामले की किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी। तथा आनन-फानन में गायों को अज्ञात स्थल में दफना दिया गया। तथा दफनाये गई जगह तक की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई ।जबकि गांयो के शवो का पोस्टमार्टम नियमानुसार कराया जाना चाहिए था। ताकि गायों के मौत के मामला की सत्यता उजागर होती. मांगपत्र में आरोप लगाया कि गौशाला की जमीन में तमाम लोग अतिक्रमण करे हुए इसलिए जमीन को खाली करा कर अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। दिलचस्प बात यह रही कि गल्ला मंडी के सामने हाईवे रोड में सैकड़ों की तादाद में गायें सड़क के बीच डिवाइडर में विचरण करती रहती है। और उनके भूख प्यास की कोई सुध नहीं लेता है। गायों की मौत के चार दिन गुजर गया जाने के बाद अचानक ज्ञापन देने की हिंदूवादी संगठनों के द्वारा रस्म पूरी करने को लेकर तमाम प्रकार की चर्चाएं उत्पन्न हो रही है।







Leave a comment