उरई। स्वर्णकार युवा क्रांति मंच की एकजुटता पर जोर देते हुए एक मंच पर आकर समाज के विकास की बात कही।
आज यहां प्रभु उत्सव गृह में आयोजित स्वर्णकार युवा क्रांति मंच के कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वर्णकार युवा क्रांति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय कुमार सोनी ने सामाजिक एकजुटता पर जोर देते हुए आपस में भाईचारे को बढ़ावा देने सामाजिक विषमताओं को मिटाने का आवाहन किया। कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन में बुंदेलखंड की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। सम्मेलन में केंद्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष नवरंग स्वामी सोनी, राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र सोनी, प्रदेश स्तर से शारदा शंकर सिंह स्वर्णकार, झांसी राजकुमार सोनी, बहराइच अभय कुमार ,उरई बाबूलाल, बनारस जयवीर सिंह, कासगंज आशीष कुमार, बहराइच उदय कुमार सोनी, झांसी मनोज सोनी, नीलम सोनी प्रभारी बुंदेलखंड एवं नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष, बलवीर सोनी महामंत्री, रवि सोनी नगर अध्यक्ष, राजीव सोनी आदि पदाधिकारी निर्वाचित किए गए। कार्यक्रम में प्रदेश शिक्षा प्रभारी संजय सिंघल, राधेश्याम सोनी, केदारनाथ, दीनदयाल, हरिहर सोनी, प्रेम नारायण, उमेश सोनी, बाबूराम, अनिल कुमार, शैलेंद्र सोनी, ऋषि सोनी, रवि, शीलू, दिनेश, गोविंद सिंह, बाबूराम, कौशल, दीपक सोनी, आदि तमाम लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में सभी का आपस में परिचय हुआ और स्वर्णकार युवा क्रांति मंच की सदस्यता बढ़ाने पर जोड़ दिया गया

Leave a comment