
0 28 मई को कालपी में होगी उच्च स्तरीय बैठक
कालपी- उरई । कालपी नगर में जाम की समस्या के त्वरित निदान के मद्देनजर विधायक कालपी जिलाधिकारी जालौन से मिले। कालपी नगर में प्रतिदिन लगने वाले जाम की ज्वलंत समस्या को लेकर कालपी विधायक नरेनद्र पाल सिंह जादौन ने सोमवार को जिलाधिकारी डा. मन्नन अख्तर से भेंट की और जाम की समस्या के निदान के संबंध में लंबी वार्ता की।
विधायक और जिलाधिकारी के वार्ता में स्पष्ट किया गया कि आगामी 28 मई को कालपी नगर के गेस्ट हाउस में एक उच्च स्तरीय बैठक की जिसमें कानपुर रेंज के एनएचएआई के अधिकारियों के अलावा एसपी जालौन तथा जनपद के तीनों विधायक व सांसद भानुप्रताप वर्मा मौजूद रहेगे। इस बैठक में कालपी में खराब पड़ी सड़क निर्माण को लेकर सभी बिंदुओं पर चर्चा होगी और त्वरित निदान निकाला जाएगा। इस रविवार को कालपी नगर वासियों एवं समाजसेवियों द्वारा कालपी जाम को लेकर 27 मई से संघर्ष का एलान किया जा चुका है और इसी दिन बड़ी संख्या में लोग मानव श्रृखला बनाकर सोते हुए प्रशासन को कुंभकर्णी निद्रा से जगायेगे।







Leave a comment