कदौरा-उरई । कदौरा एवं कुरारा सीमा क्षेत्र में तीन माह पूर्व हुए डबल मर्डर केस मामले में आज कदौरा पुलिस ने मुख्यारोपी के सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही मुख्य आरोपी ने पहले ही कुरारा थाने में खुद को सिरेन्डर कर दिया था।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र में तीन माह चार दिन पूर्व गब्बर पुत्र गजेन्द्र निवासी सैदनगर कोटरा की हत्या मामले में फरार चल रहे दुसरे मुलजिम जगदीश नारायण पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी ग्राम लहरा थाना कुरारा जिला हमीरपुर को आज कदौरा पुलिस थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार,दरोगा प्रकाश दुबे सहित सिपाही पुंडीर व् प्रमोद ने दबिश देकर उसी के गांव में दबोच लिया एव जेल भेज दिया गया जिसके खिलाप थाने में मुकदमा अपराध संख्या 23/18 धारा 302,504,326,34 में आरोपी था साथ ही उक्त मामले का मुख्यारोपी पहले ही सम्बंधित थाना क्षेत्र कुरारा में सिरेन्डर कर चूका था। विशेष जानकारी के मुताबिक गत 14 फरवरी 2018 को ग्राम लहरा थाना कुरारा में युवक शेखर पुत्र दिग्विजय निवासी लहरा द्वारा प्रेम प्रसङ्ग पर आशंकित होकर अपनी भाभी की घर पर हत्या कर दी व् गांव से बाहर मिले भाभी के प्रेमी होने के शक पर गब्बर पुत्र गजेन्द्र की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसमे एक लाश थाना कुरारा क्षेत्र में होने पर थाना कुरारा में मामला दर्ज हुआ। दूसरी लाश कदौरा क्षेत्र में होने से कदौरा थाने में मृतक युवक के पिता गजेन्द्र पाल की तहरीर पर दो लोगो के खिलाप हत्या का मामला दर्ज किया गया जिसमे मुख्यआरोपी ने कुरारा थाने में पूर्व में ही सिरेन्डर कर दिया था अज्ञात के रूप में दूसरा तीन माह से फरार मुलजिम जगदीश को आज कदौरा पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।







Leave a comment