कदौरा-उरई । पवित्र रमजान माह को लेकर आज कदौरा थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न की गयी जिसमें नगरवासियो के बीच पुलिस द्वारा मैत्री भाव रखते हुए आगन्तुकों से सामंजस्य एवं शांति व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी वही नगरवासियो से भी उनकी राय ली गयी।
ज्ञातव्य हो कि वर्तमान में जारी रमजान माह में व्यवस्थाओ को लेकर आज थाने में पीस कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न की गयी जिसमे आगन्तुक व् पुलिस स्टाफ के मध्य पाक रमजान माह व् आगामी ईद पर्व को लेकर चर्चा की गयी। बैठक में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार एवं सब इंस्पेक्टर प्रकाश दुबे द्वारा कहा गया कि त्यौहार शांति पूर्वक एक दुसरे का सहयोग करते हुए मनावें साथ ही किसी प्रकार की समस्या एवं अशांति को लेकर पुलिस को सूचना दे जिससे किसी रोजदार को असुविधा न हो सके एवं अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मस्जिद के आसपास व् नगर में साफ-सफाई रखे। जिससे रोजदार एवं नगरवासियों को समस्या का सामना न करना पडे़। आगामी ईद पर्व के लिए भी कहा गया कि सभी लोग आपस में भाईचारे का व्यवहार रखते हुए आपस में सहयोग रखे एव शांति व्यवस्था बरकार रखे वही बैठक में आगन्तुक मु इस्तियाक,लोचन सिंह,कृष्ण स्वरूप वाजपेयी,राम स्वरूप वर्मा,ओम प्रकाश दुबे,योगेन्द्र सिंह,जगदीश पाल,जगत विश्वकर्मा,रवि शिवहरे,पवन सोनी लोगो की मौजूदगी में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार,एस आई प्रकाश दुबे,गंगा सागर,विजय प्रताप,सहित स्टाफ द्वारा बैठक सम्पन्न की गयी।

Leave a comment