कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र में बीते दिनों बेरहम युवक ने अपनी ही गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी बेहाल हुई पत्नी को चोट अधिक लगने के कारण आनन फानन अस्पताल पहुंचकर बेहोश हो गयी होश आने पर उसने आप बीती पुलिस को सुनाई।
ज्ञातव्य हो कि थानाध्नगर कदौरा से बीती दिनों एक 24 वर्षीय विवाहिता घायलावस्था में स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और बेहोश होकर गिर पड़ी जिसके पेट में बच्चा था और महिला के मुंह से खून निकल रहा था आनन फानन डॉक्टरों द्वारा महिला को होश में लाने का प्रयास किया। होश में आते ही महिला ललिता पत्नी भोला द्वारा आप बीती बताई कि वह मुहल्ला सिद्धार्थ नगर कदौरा की रहने वाली जिसे उसके पति ने बेरहमी से पीटा है जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी चोट पहुंची और उसके मुंह से ब्लड चलने लगा। अस्पताल अकेले पहुंची महिला के साथ कोई न होने के कारण पुलिस को सूचना देकर महिला को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।







Leave a comment