उरई। कालपी में एक सैकड़ा से अधिक गायों की मौत के मामले में स्थानीय कांग्रेसियों ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
कालपी में पिछले दिनों जहरीले आहार की वजह से 116 गायों की मौत हो गई थी। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों का कहना है कि गौशाला की जमीन पर प्रभावशाली लोगों का कब्जा है। जिससे लावारिस गायों को सुरक्षित आश्रय नही मिल पाता। उन्होंने मंडी सचिव पर गायों के शव दफनाने के मामले में गुमराह करने का आरोप लगाया। ज्ञापन में उन्होंने गायों को जहरीला आहार खिलाने के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाकर उनके विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का मुकदमा कायम करने की मांग की। प्रदर्शन में अरविंद शुक्ला, उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अमित कुमार पांडेय, सुशील कुमार गुप्ता, राकेश द्विवेदी, मोहन लाल श्रीवास एडवोकेट और इनायत अली हाशमी एडवोकेट आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

Leave a comment