*
कोंच-उरई । कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी में पैसे के विवाद में दो पक्ष भिड़ गये और फिर उनके बीच जम कर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग चुटहिल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्यवाही की है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सामी निवासी तारुफ खान को दिलदार से पैसे लेने थे। उसने जब पैसे मांगे तो दिलदार झगड़े पर आमादा हो गया। इसी बीच दोनों पक्षों के कुछ और लोग भी वहां आ गये और फिर लाठी डंडे चलने लगे जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग चुटहिल हो गये। पुलिस ने दोनों पक्षों की क्रॉस एफआईआर दर्ज करते हुये दोनों पक्षों के छह लोगों तारुफ खान, सनी, शहजाद खां, दिलदार, हनीफ, बॉबी, राशिद के खिलाफ शांति भंग में कार्यवाही की है।







Leave a comment