कोंच-उरई । विगत दिवस रात्रि में बीहड़ इलाके के एक गांव में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। उक्त फायरिंग एक पुराने मुकदमे में बयान बदलने के लिये वादी को धमकाने की गरज से करना बताया गया है। जिसके ऊपर फायरिंग की गई है उसका आरोप है कि घटना केत्तत्काल बाद उसने थाना पुलिस को सूचना दी थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। बुधवार को उसने पुलिस कप्तान को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

मामला कैलिया थाने के धुर बीहड़ गांव सींगपुरा का है। गांव के निवासी ब्रजकिशोर पुत्र रामसहाय जाटव ने एसपी अमरेन्द्रप्रसाद सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया है कि दो दिन पूर्व रात्रि में तकरीबन साढे बारह बजे वह घर में सो रहा था तभी श्यामजी समेत तीन चार अज्ञात लोग चारपहिया वाहन से उसके यहां आये और उसे दबोच लिया। जब उसने शोर मचाया तो उन लोगों ने राइफल से चार पांच राउंड फायर झोंक दिये जिसमें कुछ गोलियां अभी भी दीवारों में धंसी हैं। हमलावर धमकी देते हुये भाग गये कि अगर मुकदमे में बयान न बदले तो उसकी खैर नहीं है। ब्रजकिशोर ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची भी थी और कारतूस का एक खोखा उसने बरामद भी किया था लेकिन आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। एसओ कैलिया पूरे मामले को पुरानी रंजिश का बता रहे हैं, वह फायरिंग की घटना को भी संदिग्ध बता रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a comment