कोंच-उरई। कोंच उपजिलाधिकारी सुरेश सोनी के लंबी ट्रेनिंग पर जाते ही डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेर बदल कर दिया है और कोंच में लल्लनराम को एसडीएम बना कर भेजा है। नये एसडीएम ने यहां आकर पद भार भी ग्रहण कर लिया है। उन्होंने अपनी प्राथमिकतायें गिनाते हुये कहा है कि पीडि़तों को न्याय दिलाना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शुमार हैं।

दो दिन पहले कोंच के एसडीएम रहे सुरेश सोनी को चालीस दिन की ट्रेनिंग के लिये जाना पड़ा था। लंबी ट्रेनिंग को देखते हुये प्रशासनिक व्यवस्था में आने बाले व्यवधान की आशंका को देखते हुये जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने हालिया ट्रंसफर होकर जिले में आये लल्लनराम को बतौर एसडीएम बना कर कोंच भेज दिया है। नवागंतुक एसडीएम मूलत: गाजीपुर जिले के रहने बाले 2007 बैच के पीसीएस ऑफीसर हैं और फिलहाल मिर्जापुर से ट्रांसफर होकर यहां आये हैं।

 

Leave a comment