उरई। कानपुर के जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन बहुत सतर्क है। अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ अवस्थी और क्षेत्राधिकारी के साथ एट थाना क्षेत्र में कबूतरों के एक डेरे पर अचानक दबिश दी।
प्रशासन के पहुंचते ही डेरे वाले भाग निकले। अपर जिलाधकारी ने इस दौरान 100 कुतंल लेहन नष्ट कराया। साथ ही 71 लीटर अवैध शराब जब्त की। इसे लेकर कबूतरा समुदाय की दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बाद में अपर जिलाधिकारी ने पुलिस की टीम के साथ एट कस्बे के अंग्रेजी और देशी शराब के ठेकों की भी चैकिंग की। उन्होंने मिलावटी शराब की बिक्री के किसी भी अंदेशों को लेकर ठेकेदारों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। देशी, अंग्रेजी और बीयर शाप की दुकानों पर रेट लिस्ट न मिलने पर भी अपर जिलाधिकारी ने अनुज्ञापियों को कड़ी चेतावनी दी।







Leave a comment