कालपी-उरई । नगर के मुहल्ला राम चबूतरा नई बस्ती में फरीद कुरैशी के आवास पर नगर की समाज सेवी संस्था न्यू लोक कल्याण समिति द्वारा आयोजित रोजा अफ्तार कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिसमें अनेक लोगों ने भाग लिया।
न्यू लोक कल्याण समिति कालपी द्वारा आयोजित रोजाअफ्तार कार्यक्रम में रोजेदारों ने गुनाहों से तौबा और मुल्क की तरक्की की दुआ की । इसके साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी ने कहाकि रोजा इंसान को मानवता,त्याग ,बलिदान ,मेलजोल और गरीबों के साथ हमदर्दी करने और उनके परेशानियों को समझने का नाम है।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। कार्यक्रम मे सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवबालक यादव, सुरेश चंद वर्मा, रामजी रामसखा, संतराम यादव ,राम प्रकाश केवट, कलीम अंसारी, रहूफअंसारी, नफीस राईन, राकेश यादव, गुलाब सिंह यादव, मुन्ना, जीशान उल्लाह जिला सचिव छात्र सभा, इरफान कुरैशी ,उमर खान ,बन्ने खान ,बंटी वर्मा ,शिवकुमार,श्रीकृष्ण निषाद सेक्टर मैनेजर सहारा इंडिया आदि लोग उपस्थित रहे।





Leave a comment