उरई। झांसी-कानपुर हाइवे पर तीन ट्रकों में भिड़ंत हो गई जिसमें चालक व क्लीनर सहित एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

कोतवाली अंतर्गत झांसी-कानपुर हाइवे पर राठ रोड ओवरब्रिज के पास तीन ट्रक आपस में टकरा गए जिसमें एक ट्रक के चालक व क्लीनर सहित एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a comment