
* ‘गांवों का विकास कैसे हो’ बिषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ देवगांव में
कोंच-उरई । जिला विद्यालय निरीक्षक भगवतप्रसाद पटेल ने कहा है कि शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिये सभी को आगे आकर मिले जुले प्रयास करने चाहिये क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसमें सभी समस्याओं का समाधान सन्निहित है। स्वयं शिक्षित हों और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलायें, साथ ही आसपास के लोगों को भी शिक्षित बनने के लिये प्रेरित करें। उन्होंने मतदाताओं का भी आह्वïान किया कि वह जागरूक हों और अपने वोट की कीमत जानें, प्रत्येक मतदाता मतदान अवश्य करे क्योंकि उनके एक वोट में उनके विकास का भबिष्य छिपा है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास करते हुये कहा कि अपने को स्वच्छ रखें, अपने परिवेश को स्वच्छ बनायें और गांव को स्वच्छ रखें। यह बात उन्होंने नदीगांव विकास खंड के ग्राम देवगांव में परमहंस इंटर कॉलेज में ग्रामोत्थान संघर्ष समिति द्वारा आयोजित ‘गांवों का विकास कैसे हो’ विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही।
संगोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलराम तिवारी ने की। बिशिष्टï अतिथियों की श्रृंखला में एसओ कैलिया एमपी सिंह, शिवकुमार निरंजन, बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना वर्मा, पत्रकार ओमप्रकाश उदैनिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष दशरथ पटेल, मुख्य सेविका गायत्री देवी, एसआई नरेशपाल आदि मंचस्थ रहे। एसओ कैलिया एम पी सिंह ने कहा कि भयमुक्त, अपराध मुक्त समाज बनाना पुलिस का उद्देश्य है और जनता के लोगों से अपेक्षा है कि वे जागरूक रहें और प्रशासन का सहयोग करें। सीडीपीओ वंदना वर्मा ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जरूरी बाते बताईं। शिवकुमार निरंजन ने कहा सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें। संचालन अखिलेश व्यास ने किया। इसके पूर्व ग्राम प्रधान डॉ. प्रेमनारायण, हरगोविंद निरंजन खुराना, गजेन्द्र तिवारी, संदीप पांचाल, धर्मेन्द्रकुमार दुवे, सत्यवीरसिंह गुर्जर, सोनू, सर्वेश, अमरसिंह निरंजन, आशीष समेले, नरेन्द्र वर्मा, पुष्कलवीर बुंदेला, देवेन्द्र राठौर, मंगलसिंह, उमाशंकर कौरव, अनुरुद्धसिंह पटेल, राघव राजपूत, अवनीश पटेल, सुरेन्द्र कुशवाहा, लक्ष्मणसिंह खिरा, दयासागर पटेल, मुकेश अहिरवार, राजकुमार कुशवाहा आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक भानुप्रताप भदौरिया, अध्यक्ष ठाकुरदास निरंजन, मंगल बाबा, कमलेश कुशवाहा, मुन्ना ठाकुर, सुनीता देवी, सरोज कुमारी, अंजू देवी, रेशमा परवीन, निर्मला, संगीता निगम, पुष्पा गुप्ता, कुसुमा देवी, ममता देवी, रामकुमारी, मीनाक्षीदेवी, रानीदेवी, नीलम, विनीता, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।





Leave a comment