जालौन-उरई । सोमवार की रात को कोतवाली पुलिस ने देवनगर चौराहे से देशी शराब के 32 क्वार्टर समेत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा लगातार शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है तथा पुलिस लगातार अवैध शराब पकड़ रही है। कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार पकड़ी जा रही देशी शराब से स्पष्ट हो हो रहा है कि क्षेत्र में देशी शराब की अवैध बिक्री हो रही है। सोमवार को उपनिरीक्षक सोवरन सिंह यादव ने कोतवाली से थोड़ी दूरी पर देवनगर चौराहे से एक युवक मुरलीमनोहर निवासी गोलू सोनी पुत्र हरी सोनी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 32 क्वार्टर देशी शराब के बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।





Leave a comment