उरई । आटा थाना क्षेत्र के ग्राम ददरी में मंगलवार को एक हौलनाक घटना में  पति ने पहले कुल्हाड़ी से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी इसके बाद अपने सर में गोली मारकर स्वयं की जीवन लीला समाप्त कर ली \

जानकारी के मुताबिक राम सिंह पाल पुत्र कामता पाल उम्र 35 वर्ष का अपनी पत्नी अनीता उम्र 32 वर्ष से  काफी दिनों से विवाद चल रहा था ।  पत्नी ने न्यायालय में केस दायर कर भरण पोषण के लिए खर्चा  मांगा  था  जिसमें न्यायालय ने दोनों का समझौता करा दिया था ।

इसके बाद  राम सिंह अपनी पत्नी को लेकर घर ग्राम जजुरी रहने लगा था \ इसी बीच  किसी बात को लेकर राम सिंह पत्नी से  फिर नाराज हो गया और इसी रंजिश में आज  वह योजनाबद्ध तरीके से जंगल में लकड़ी काटने के बहाने  साथ ले गया और वहां जा कर पहले उसने अनीता  को कुल्हाड़ी से काटा फिर उसके बाद अवैध तमंचे से उसने अपने सर में गोली मार ली  जिससे उसकी भी मौत हो गई । आटा पुलिस अनीता के भाई लवलेश पुत्र गया प्रसाद निवासी गर्रेही थाना कदौरा दी गई तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

Leave a comment