
कोंच-उरई । मंगलवार को काशीराम कालौनी में गहराए पेयजल संकट को लेकर परेशान महिलायें एस डी एम की चौखट पर दुखड़ा सुनाने जा पहुंची इस समस्या के निवारण के लिये महारानी लक्ष्मीबाई महिला मोर्चा मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराधा कठेरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं उपजिलाधिकारी लल्लनराम से मिलकर पेयजल संकट के लिये एक ज्ञापन देकर अवगत कराया है जिसमे कहा गया हैं कि काशीराम कालौनी में पीने बाले पानी की आपूर्ति के लिये एक सरकारी ट्युवबेल स्थापित है जो कि जल निगम के अधीन है परन्तु उस ट्युववेल पर कोई भी आपरेटर समय से सप्लाई चालु नहीं करता है जिससे पानी का संकट पूरी कालौनी में बराबर बना रहता है और तो और काशीराम कालौनी में लगे सरकारी हैण्डपम्प खराब होने की बजह से इस भीषण गर्मी में लोग पानी जे लिये काफी परेशान है और बून्द बून्द पानी के लिये लोगो को तरसना पड़ रहा है इस समय पानी की अत्यंत आवश्यकता है हर घर में सुबह से लेकर शाम तक लोग इधर उधर पानी जे लिये परेशान नजर आ रहे है इस लिये काशीराम कालौनी के गरीब लोगो पर मेहरवानी करके पानी का संकट दूर किया जाए और बिगड़े खराब सरकारी हैण्डपम्पों को जल्द ठीक कर पानी उपलब्ध कराया जाए इस दौरान नाजिरा राजेस्वरी सुधा देवी मुन्नी गीता वर्मा अनिल वर्मा सीमा खुशी रचना उमा तिवारी नीलम लकी अरबिंद सहित बड़ी संख्या में काशीराम कालौनी के लोग मौजूद रहे।





Leave a comment