उरई। बकरी चराने गया नवयुवक कुएं में गिर पड़ा। गांव वालों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां हालत नाजुक बनी हुई है।
कुठौंद थाने के सुरावली गांव का निवासी गुलशन (20वर्ष) पुत्र शिवकुमार बुधवार को साथियों के साथ गांव के बाहर बकरियां चरा रहा था। इस दौरान वे लोग एक कुएं की जगत पर बैठ गये जो वर्षों से निष्प्रयोज्य है। बाद में जब गुलशन कुएं के पास से चलने के लिए खड़ा हुआ उसी समय पैर फिसलने से वह कुएं के भीतर चला गया। कुआ काफी गहरा होने से उसके साथी घबरा गये। उन्होंने गांव पहुंचकर लोगों को जानकारी दी। गांव के लोगों ने किसी तरह अंदर से उसे बाहर निकाला। इस दौरान गुलशन के बगल में एक बड़ा सांप बैठा हुआ था जिससे हालात संगीन और रोमांचक हो गये। किसी तरह से सांप को दूर भगाया गया।
गुलशन का कुठौंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।




Leave a comment