उरई। प्रदेश के सहकारिता मंत्री गुरुवार की शाम झांसी मंडल के जिलों के अधिकारियों के साथ गेंहूं, चना, मसूर और सरसों की फसल की खरीद के बाबत समीक्षा करेगें। जिससे अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विभिन्न जिंसों की सरकारी खरीद में धांधली की शिकायतें बड़े पैमाने पर आ रही हैं। जिसके छीटों से योगी सरकार का दामन दागों से सन गया है। इसलिए सरकार इस बाबत कड़ा रुख अपनाने का संकेत दे रही है। इसी क्रम में कल प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा झांसी, जालौन और ललितपुर के अधिकारियों के साथ खरीद की समीक्षा करेगें। इन जिलों में भी खरीद की आड़ में भारी घपलेबाजी हुई है। जिससे समीक्षा के नाम पर अधिकारी सहमे नजर आ रहे हैं और कागज, पत्तर संभाल कर ऐसी तरतीब से सहेजने में लगे हैं जिससे उनकी करतूत का भांडा न फूट सके।

Leave a comment