उरई। जालौन में पुलिस ने आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर 7 हजार रुपये की नगदी जब्त की है।
जालौन में पुलिस को बंगरा मार्ग पर बगीचा के पास जुआ खेले जाने की जानकारी मुखबिर से मिली। इस पर चैकी इंचार्ज शीतला प्रसाद मिश्रा ने इतने सधे ढंग से दबिश दी कि जुआरियों को कानों-कान खबर नही हो पाई। दबिश में राहुल यादव, रोहित बाल्मीकि, पवन यादव, धर्मपाल सिंह, सुरेश कुमार और विजय बाल्मीकि निवासीगण मोहल्ला कछोरन दबोच लिए गये। जिनके पास फड़ से 6 हजार 210 रुपये और जामा तलाशी में 790 रुपये व मोबाइल व ताश की गडडी बरामद हुई।

Leave a comment