उरई। अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ द्वारा ज्ञानदेव चतुर्वेदी कलेक्ट्रेट कर्मचारी का विदाई समारोह सेवा निवृत्ति के होने के फलस्वरूप सम्पन्न हुआ।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा निवृत्ति होना एक सतत् प्रक्रिया है जो व्यक्ति सेवा में आया है उसे अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सेवा से निवृत्त होना ही होता है। सेवा में रहते हुए जो भी आचरण एवं कार्यशैली कर्मचारी अपनाते हुए कार्य करते है और अपने उच्चाधिकारियों के आदेशों एवं अपने पद से सम्बन्धित उत्तरदायित्वों को निभाते हुए कार्य करता है। उसी से उसकी कार्य क्षमता का आंकलन किया जाता है। सेवा निवृत्ति के बाद प्रारम्भ होने वाली दूसरी पाली को सफलता से पूरा करें। यही मेरी कामना है।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी विकास कश्यप, पुष्पेन्द्र कुमार ई0डी0एम0, तथा अन्य राजस्व विभाग के कर्मचारी वक्ताओं द्वारा चतुर्वेदीं को सेवा निवृत्त होने पर अपने-अपने संस्मरण सुनाते हुए विचार प्रकट किये गये। विदाई समारोह के अवसर पर चतुर्वेदी को माल्यार्पण/शाल ओढ़ा कर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a comment