उरई। बीहड़ के एक लाल ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में धमाल करके अपने परिवार और जिले का नाम रोशन कर दिया। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव टीहर के निवासी संजय कुमार गौरव के पुत्र आदित्य कुमार गौरव ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में आल इंडिया रैंक में 775वां स्थान हासिल किया है जो कि एक शानदार उपलब्धि है। इस खबर के फैलते ही टीहर और रामपुरा में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का माहौल तैयार हो गया। आदित्य के परिजनों और टीहर गांव के सभ्रांत लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस गौरव पर गर्व जताया।

Leave a comment