उरई। हाईवे पर एट थाना क्षेत्र में गिरथान के पास होंडा सिटी कार अगला टायर फट जाने से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे चार लोग घायल हो गये।
घायलों में कानपुर निवासी शोएब सिददीकी उनकी पत्नी रजिया बानों और शाहबाज सिददीकी और फर्ज सिददीकी शामिल हैं। ये लोग कानपुर से भोपाल जा रहे थे। एट पुलिस ने घायलों को हाईवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचवाया।







Leave a comment