
- डीजीपी के निर्देश पर सभी थानों में 11 से 3 तक चला अभियान, कई वाहन सीज
कोंच-उरई । डीजीपी के आदेश और पुलिस कप्तान अमरेन्द्रप्रसाद सिंह के निर्देश पर जिले भर में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके तहत सर्किल के कोंच कोतवाली तथा नदीगांव व कैलिया थानों में भी कई मोर्चों पर अभियान छेड़ा गया जिसमें सैकड़ा भर से ज्यादा वाहनों के चालान काटे गये और समन शुल्क बसूला गया। कई वाहन सीज भी किये गये।
कोतवाली कोंच में मारकंडेयश्वर तिराहा, पंचानन चौराहा समेत कई नाकों पर चौकी इंचार्जों और थानेदारों एसएसआई दिलीप वर्मा, सर्वेशकुमार, जितेन्द्रकुमार, अबूबख्श आदि ने चेकिंग लगाई जिसमें दोपहिया और चार पहिया वाहन चेक किये गये। यहां कुल 61 वाहनों का चालान किया गया जबकि 8500 रुपये समन शुल्क बसूला गया। कोतवाल विनोदकुमार मिश्रा ने सभी प्वाइंट्स चेक किये। नदीगांव थाना प्रभारी अरुणकुमार तिवारी, एसआई राजेन्द्रकुमार ने बाबली मोड़ पर चेकिंग लगाई जिसमें 60 वाहनों के चालान किये और तीन वाहन सीज किये तथा 6300 रुपये समन शुल्क बसूल किया। कैलिया एसओ एमपी सिंह ने झांसी जिले के बॉर्डर तथा पहाडग़ांव में चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 11 वाहनों के चालान किये गये और 1400 रुपये समन शुल्क बसूल किया।



Leave a comment