कालपी-उरई । कालपी विधानसभा क्षेत्र के महेवा विकास खण्ड के ग्राम भदरेखी में पिछड़ा वर्ग के लोगों का सम्मेलन सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह यादव,राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव,महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना सोनी,दीपमाला कुशवाहा राष्ट्रीय सचिव अतिथि के रूप में मौजूद रही।

प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहाकि भाजपा की सरकार सिर्फ पिछड़ों का शोषण कर रही है। और हक छीनने का काम कर रही है। जो कि हम लोगों बिल्कुल बर्दास्त नही करेगे। तथा सरकार का हर मोर्चे पर विरोध करेंगे।वही कार्यक्रम के आयोजक कालपी नगर के युवा नेता प्रदेश सचिव ऑल इंडिया यादव सेना उत्तर प्रदेश शिवम यादव दाऊ कालपी ने कहाकि हमें हाथ की पांच उंगलियों की तरह अलग-अलग नही एक मुठी की तरह अपनी ताकत का अहसाह कराना होगा। तभी हम सरकार की गलत नीतियों का विरोध करके उसपर अंकुश लगा सकते है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर उनको शुभकामनायें एवं केक काट कर जन्मदिन मनाया गया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के संगठन की ओर से थान सिंह यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। तथा थान सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहाकि मुझे जैसे को जो जिम्मेदारी दी गई।इसके पीछे युवा नेता शिवम दाऊ का बहुत बड़ा सहयोग है। उक्त मौके पर महेन्द्र प्रधान,अहसान रजा,रोहित खटीक,शिवम पाल प्रधान,मिलेन्द्र,चरण सिंह, रामदुलारे आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Leave a comment