जालौन।–उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव में पड़ोसी के घर में संदिग्ध अवस्था में पड़ोसी घुस गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को पकड़ लिया है।
रविवार की रात को सहाव निवासी रथु पुत्र रंगई अपने पड़ोसी के घर में घुस गया। पड़ोसी के घर संदिग्ध अवस्था में घुसे युवक को पकड़ कर परिवार के लोगों ने पुलिस को बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में युवक ने प्रेम प्रसंग का मामला बताया है। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।



Leave a comment