कालपी-उरई । उपजिलाधिकारी कालपी सतीश चन्द्र व फूड इंस्पेक्टर राहुल शर्मा व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा द्वारा की गई संयुक्त चेकिंग अभियान में कई होटल ढाबों में सघन चेकिंग की गई तथा खाद्य पदार्थों के सैम्पिल भरे गये।

सोमवार की दोपहर तीन बजे जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी कालपी सतीश चन्द्र व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा व खाद्य निरीक्षक राहुल शर्मा के संयुक्त चेकिंग अभियान में पूनम डाला लमसर में तेल का सैम्पुल व राधे डाला में दूध व पकी दाल का सैम्पिल भरा गया। तथा सैम्पुल को जांच के लिए भेजा गया। प्रशासन की इस कार्यवाही से मिलावटखोरों में हडक़ंप मच गया।

 

 

Leave a comment