कोंच-उरई । बीती रात घर में सो रही महिला को गांव के ही एक शोहदे ने बुरी नीयत से दबोच लिया महिला के चिल्लाने पर पति जाग गया और शोहदे को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह भाग गया। मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम वोहरा निवासी एक महिला बीती रात अपने घर में अकेली सो रही थी, उसका पति अलग लेटा हुआ था। रात्रि लगभग तीन बजे गांव का ही तेईस बर्षीय युवक करन पुत्र अमरसिंह खंगार घर की दीवार फांद कर घर में घुस गया और महिला को दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला के चिल्लाने पर पति जाग गया और उसने जब युवक को ललकारा तो वह दीवार फांद कर भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 तथा 3/2/5 एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।



Leave a comment