कोंच-उरई । बीमार महिला ने इलाज के लिये एक झोला छाप डॉक्टर का दामन थामा और सात हजार रुपये गंवा बैठी जबकि बीमारी में राई रत्ती आराम नहीं है। महिला ने कोतवाली में झोला छाप की ठगी को लेकर कोतवाली में शिकायत की है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदुर्रा की रहने बाली ममतादेवी पत्नी प्रह्लादसिंह बीमार है। गांव में फेरी लगाने बाले एक झोला छाप डॉक्टर स्वामी महाराज ने उसका इलाज करके ठीक करने का भरोसा देकर सात हजार रुपये में ठेका कर लिया। महिला ने उसे एडवांस में पूरी रकम भी चुका दी और डॉक्टर ने इलाज भी शुरू कर दिया। कई दिन बीत जाने के बाद भी महिला को कोई आराम नहीं मिला। यह बात जब उसने कथित डॉक्टर स्वामी महाराज को बताई तो वह झल्ला गया और उसने इलाज करना भी बंद कर दिया। महिला ने कोतवाली में तथाकथित डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है।



Leave a comment