• जल्दी ही तहसील में लगेगा आरओ विद वाटर कूलर, राजस्व निरीक्षक कोंच के कक्ष में लगेगा

कोंच-उरई । अब तहसील आने बाले किसानों और वादकारियों को शुद्घ ठंडे पानी के लिये भटकना नहीं पड़ेगा, बहुत जल्दी ही अब तहसील परिसर में न केवल वाटर कूलर की स्थापना होने बाली है बल्कि आरओ भी साथ में स्थापित होगा। इसके लिये तहसीलदार भूपाल सिंह ने स्थान भी चिन्हित कर कंपनी कर्मचारी को बता दिया है। राजस्व निरीक्षक कोंच के कक्ष में यह वाटर कूलर लगेगा।

तहसील आने बाले किसानों और वादकारियों की सबसे बड़ी समस्या यही रही है कि पूरे तहसील परिसर में कहीं उन्हें शुद्घ और ठंडा पानी नहीं मिलता था लेकिन अब यह समस्या दूर होने बाली है। जल्दी ही यहां आरओ विद वाटर कूलर स्थापित होने बाला है। जेबी हाइड्रोप्योर सिस्टम कंपनी के सेल्स मैनेजर भानुप्रताप सिंह ने बताया है कि इसमें पांच सौ लिटर की क्षमता बाला टैंक लगाया जायेगा। तहसीलदार भूपाल सिंह ने स्थान का भी अन्बेषण कर लिया है और राजस्व निरीक्षक कक्ष कोंच निश्चित कर दिया है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो पखवाड़े भर में यह स्थापित हो जायेगा।

 

Leave a comment