उरई। शहीद भगत सिंह साइंस महाविद्यालय के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सोमवार को महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।
बुंदेलखंड विश्व विद्यालय झांसी का परीक्षा परिणाम इस बार बेहद स्याह रहा। नाम मात्र के छात्र उत्तीर्ण हुए। अच्छी श्रेणी हासिल करने में छात्र-छात्राओं को नाकों चने चबाने पड़ गये। लेकिन शहीद भगत सिंह साइंस महाविद्यालय के छात्रों ने अपने कालेज का गौरव बनाये रखा। कई छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। उनकी उपलब्धि से अभिभूत महाविद्यालय प्रबंधन ने उनके अभिनंदन के लिए आज कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें टापर बीएससी तृतीय वर्ष की रक्षा दौदेरिया, महिमा पाण्डेय, अनुपमा बेलदार, इकत फातिमा, बबली कुशवाहा, शाश्वत त्रिपाठी, दिव्या सिंह, ज्यातिसना, अभय कुमार, दीपक पाल, साक्षी, अंजली झा, अनामिका राजावत के अलावा बीएससी द्वितीय वर्ष की अंजली गौतम, फुरकान, मनोरमा विश्वकर्मा, बीएससी प्रथम वर्ष की आरजू गुप्ता, अभिषेक गुप्ता आदि को मालाएं पहनाई गई और मिठाई खिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष कैलाश पाठक ने कहा कि गत शिक्षा सत्र में इनका प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण होना दुर्लभ उपलब्धि है। इस पर पूरी प्रबंध समिति गदगद है। महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर अवस्थी ने भी खुशी जाहिर की। प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह परिहार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हमारे ये छात्र आगे चलकर कैरियर के किसी भी क्षेत्र में शिखर पर अपना परचम लहरायेगें। इस दौरान महाविद्यालय की प्रबंध समिति के स्थाई सदस्य रोहित अवस्थी, डा. श्रृद्धा चैरसिया, डीपी सिंह, शिवदत्त दीक्षित, तौहीद खान, अंजनी चतुर्वेदी, राकेश मिश्रा, राकेश तिवारी, जगमोहन सिंह, राजकुमार पाल, पप्पू प्रजापति और दिनेश कुमार बबुआ आदि उपस्थित रहे।




Leave a comment