उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र में घरवाले छत पर सोते रह गये और अज्ञात चोर नीचे के कमरों में घुसकर तमाम जेवरात व 52 हजार रुपये नगदी उठाकर चंपत हो गये।
उक्त थाना क्षेत्र के ग्राम जायघा में किशनपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ क्षत पर सो रहे थे। इसी बीच चोर दबे पांव उनके घर में कुंडी काटकर घुस गये और हार, चूड़ी, झुमकी, अंगूठी, पायल व 52 हजार रुपये लेकर भाग निकले। सुबह नींद खुलने पर पति-पत्नी जब नीचे आये तो सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी का पता चला। सूचना पाकर थानाध्यक्ष लाखन सिंह यादव ने मौका मुआयना किया और वारदात के जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया।

Leave a comment