उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के सरावन गांव में बीती रात मवेशी चोर एक पशु बाड़े से 20 बकरियां हथियाकर फरार हो गये।
निकसू बाथम ने एक बाड़े में बकरियां बांध रखी थीं। वह भी पास में ही लेटा था। रात में जब बकरियों के मिमियाने की आवाज आई तो उसने उठकर बाड़े में देखा वहां मात्र एक बकरी के अलावा सभी बकरियां गायब देखकर उसके होश उड़ गये। उसने आस-पड़ोस के लोगों को जगाया। तो पता चला कि कुछ देर पहले एक लोडर गांव से गुजर कर गई है। घटना की सूचना डायल-100 को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरी गई बकरियों की कीमत एक लाख रुपये बताई गई है।



Leave a comment