उरई। साहू समाज का मेधावी छात्र सम्मान समारोह जालौन में आयोजित किया गया। जिसे संबोधित करते हुए साहू समाज के राष्ट्रीय संरक्षक गणेश राम साहू ने कहा कि समाज को एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराना आवश्यक है। समाज के बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करें इसमें मेधावी छात्रों के सम्मान से उत्साहवर्धन होगा।
कोंच रोड स्थित धनसिंह पैलेस गेस्ट हाउस में कक्षा 10 से बीए, बीएससी अच्छे अंकों से पास करने वाले छात्र-छात्राओं को समारोह में अभिनंदन किया गया। इस मौके पर सभी कक्षाओं के आधा सैकड़ा से अधिक छात्र-छात्राओं को साहू समाज ने पुरस्कार वितरित किये। कार्यक्रम का संचालन संतोष साहू और हरीशंकर साहू ने किया।
दयाराम साहू, श्याम साहू, हरीभजन, जगदीश झांसी आदि अतिथियों ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। संजू साहू, ओपी साहू, लोकेंद्र, उमाचरण, आकाश, मनीष, पवन साहू, हरिश्चंद्र, मानिक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता का भी सम्मान समिति ने किया।



Leave a comment