रामपुरा-उरई। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं रामपुरा मंडल के मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रभारी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।
रामपुरा मंडल के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रभारी विजय द्विवेदी आज रविवार की शाम समय लगभग 6 बजे संगठन कार्य से रामपुरा के नदिया पार क्षेत्र में भ्रमण पर गए थे तभी सिद्धपुरा सेक्टर के ग्राम मड़ैया अंगदेला के पास सड़क पर तीव्र गति तथा लापरवाही से आ रहे अज्ञात मोटरसाइकिल सवार को बचाने के लिए उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल के ब्रेक लिए जिससे उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क के किनारे गहरी खाई में गिर गई और श्री द्विवेदी को हाथ, पैर, सीने आदि में कई जगह चोटें आयीं। घायल अवस्था में श्री द्विवेदी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा लाया गया फिर उनके अपने फैमिली डॉक्टर को दिखाने के लिए जगम्मनपुर लाया गया वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। चिकित्सक के अनुसार सामान्य चोटें हैं जो कुछ दिनों के उपचार के बाद ठीक हो जाएगी।

Leave a comment