उरई। कालपी में बजरंग दल की बैठक जिलाध्यक्ष मनुराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें संगठन के विस्तार की योजना पर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मनीगंज स्थित राधे गार्डन में हुई इस बैठक का संचालन नगर संयोजक दीपक शर्मा ने किया। जिले से पहुंचे बजरंग दल के वरिष्ठ सदस्य मोनू पंडित ने इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आपसी एकजुटता पर बल दिया वहीं जिला गौ रक्षा प्रभारी देवेंद्र चैहान ने गौ हत्यारों पर नजर रखने की बात कही।
नगर पालिका सभासद अतुल सिंह चैहान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि धर्म रक्षा, गौ रक्षा और मंदिरों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में बजरंगी अहम भूमिका निभायें। मनुराज तिवारी ने कहा कि पिछले दिनों भीमा माता मंदिर से अतिक्रमण हटवाने में कालपी के बजरंगियों और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने कालपी मंडी समिति में हुई गायों की संदिग्ध मृत्यु के मामले में सक्रियता दिखाने के लिए दीपक शर्मा, नीलाभ शुक्ला और उनके साथियों को धन्यवाद दिया।
मीडिया प्रभारी शाश्वत मिश्रा, नगर गौ रक्षा प्रमुख राजदीप गुप्ता, हिंदू जागरण मंच के नगर उपाध्यक्ष किशन शुक्ला, अभिषेक बाजपेयी, मोहित यादव, राहुल द्विवेदी, ओमजी शुक्ला, हर्षित त्रिपाठी, हनी श्रीवास्तव, गोलू शर्मा, इशान गुप्ता, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, महर्षि सैनी, हिमांशु त्रिपाठी, मोहित यादव, वीरू रावत, प्रशांत सैनी, गौरव पाठक, शैलू ठाकुर, लवकेश यादव, पुनीत सैनी, हर्षित पुरवार, मोनू गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a comment