कालपी-उरई । कालपी कोतवाली क्षेत्र में तैनात डायल 100 की गाडिय़ों में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपियों व पीडि़त व्यक्तियों के साथ समान व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आने के बाद लोगों का डायल 100 से न्याय मिलने की उम्मीद समाप्त होती जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात्रि कदौरा विकास के ग्राम मटरा निवासी कुलदीप पुत्र गरीब दास द्वारा डायल 100 को सूचना दी गई कि गांव के ही महेश प्रकाश अपने साथियों के साथ नशे की हालत में उसके घर के दरवाजे पर गालीगलौज कर रहे है। मजे की बात यह है कि कालपी कोतवाली क्षेत्र में तैनात 100 डायल की गाड़ी मौके पर गांव पहुंची और साथ में शिकायतकर्ता कुलदीप पुत्र गरीबदास व आरोपी महेश प्रकाश निवासी मटरा दोनों पार्टियों को कोतवाली कालपी में बैठा दिया। मजे की बात यह है कि पीडि़त व आरोपी दोनों बारह घंटे से अधिक बीत जाने के बाद कोई हल नहीं निकल सका। हालत यह है कि अपराध करने वाला व शिकायत करने वाले दोनों पक्षों को बराबर से सजा मिलने के चलते उत्तर प्रदेश सरकार की न्याय दिलाने वाली डायल 100 सेवा की साख पर बट्टा लगाने का काम इसमें तैनात पुलिसकर्मी कर रहे है। आम जनमानस का  डायल 100 की इस कार्यवाही से लोगों का विश्वास उठना शुरू हो गया है। लोगों का कहना है कि 100 डायल इस लिए चलाई गई की पीडि़त व्यक्ति को तत्काल प्रभाव से राहत मिले तथा पुलिस मौके पर पहुंचकर वास्तविक हकीकत पता कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करें। लेकिन एेसा होता नहीं दिखाई दे रहा है।

Leave a comment