माधौगढ़-उरई । डिकौली निवासी रविंद्र सिंह (32 वर्ष) पुत्र संगटा सिंह ने परिवार मे कलह के चलते रविवार को देर शाम बाजार में सल्फास की गोली खा ली थी। आनन-फानन में दुकानदारों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया था इलाज के लिए ले जाते समय कुकरगांव के पास मौत हो गई।

Leave a comment