उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र में शरारती तत्व सोमवार को देर रात एक मंदिर के चैनल का ताला तोड़कर मूर्तियों के मुकुट और चढ़ोती के रुपये उठा ले गये। यह जानकारी आज सुबह तब हुई जब प्रभातफेरी के लिए लोग मंदिर मेें इकटठे होने पहुंचे।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के दमरास में रामजानकी और काली माता का मंदिर है। पुजारी जी इस मंदिर में संध्या वंदन के बाद हनुमान मंदिर में सोने के लिए जाते हैं। इसलिए रात में मंदिर सूना रहता है। इसका फायदा उठाकर शरारती तत्वों ने बीती रात मंदिर के चैनल का ताला चटका दिया और भीतर घुसकर रामजी व लक्ष्मण जी की मूर्तियों के मुकुट और वहां रखी लगभग 5 हजार रुपये की चढ़ौती पार कर दी।





Leave a comment