उरई। पत्नी पर मर्दानगी दिखाना युवक को भारी पड़ गया। पत्नी थाने पहुंच गई तो जिस पर पुलिस ने कार्रवाई कर युवक को उसके घर से दबोच लिया और शांति भंग में चालान कर दिया।
जालौन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को मोहल्ला खंडेराव निवासी नाजिर और उसकी पत्नी में विवाद हो गया जिससे आगबबूला होकर नाजिर ने पत्नी की धुनाई कर डाली। पत्नी इसके बाद घर से निकलकर पुलिस के पास पहुंच गई। उसने शिकायत की कि नाजिर उसके साथ शराब पीकर रोजाना बेरहमी का बर्ताव करता है। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए नाजिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।





Leave a comment