उरई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में शिक्षा प्रशिक्षण वर्ग समाप्त होने के बाद प्रचारकों के तबादले कर दिये गये हैं। जिनमें जालौन के जिला प्रचारक को भी बदल दिया गया है।
संघ के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में तीन वर्षों से प्रचारक का काम देख रहे पीयूष जी को औरैया में इसी पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। दीपक जी जालौन के नये जिला प्रचारक होगें। इसके साथ-साथ विभाग प्रचारक के पद पर भी अजय जी की नई नियुक्ति की गई है। उनका मुख्यालय झांसी रहेगा।





Leave a comment