उरई। कालपी में भाजपा नेता के पुत्र और बिजली कर्मचारियों के बीच बीती रात हुए विवाद को लेकर मंगलवार को विद्युत कर्मचारियों ने काम बंद कर धरना शुरू कर दिया है। जिससे भीषण गर्मी में वहां जनजीवन में त्राहि-त्राहि मच गई है।
मालूम रहे कि सोमवार को देर रात बिजली खराब हो जाने से नाराज कालपी के वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना चौधरी के युवा पुत्र राजा चौधरी विद्युत उपकेंद्र पहुंच गये। जहां संविदा कर्मचारियों से गर्मा-गर्मी के बाद कहा जाता है कि राजा ने उनकी पिटाई कर दी। बाद में खुद मुन्ना चौधरी पहुंचे तो उन्होंने भी संविदा कर्मचारियों से अभद्रता की और उन्हें धमकी दी।
इस घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने मंगलवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में वे विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर धरने पर बैठ गये। कर्मचारियों का कहना था कि शरारती तत्व आये दिन बिजली घर में आकर अराजकता फैलाते रहते हैं जब तक यहां सुरक्षा के बंदोबस्त नही किये जायेगें वे लोग काम शुरू नही करेगें।

Leave a comment